राशन कार्ड हटाने की कार्रवाई से पहले राहत की मांग, महापौर ने DC को लिखा पत्र

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा अपात्र राशन कार्डधारकों के नाम विलोपित (डिलीट) करने की प्रक्रिया के बीच रांची की महापौर रोशनी खलखो ने आम लोगों को राहत देने की मांग की है।
महापौर

रांची : खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा अपात्र राशन कार्डधारकों के नाम विलोपित (डिलीट) करने की प्रक्रिया के बीच रांची की महापौर रोशनी खलखो ने आम लोगों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने रांची के डीसी और विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी से अपात्र लाभुकों को स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर करने या अपना नाम विलोपित कराने के लिए निर्धारित समयावधि देने का आग्रह किया है।

Read More : कांके में 55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास, संजय सेठ ने किया उद्घाटन

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को भारत सरकार के Rightful Targeting अभियान के तहत विभिन्न मानकों के आधार पर लाभुकों की सूची प्राप्त हुई है। इसके बाद जिलों को सत्यापन कर अपात्र लाभुकों के राशन कार्ड विलोपित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने जारी किया है निर्देश

जिला आपूर्ति कार्यालय, रांची ने अपात्र पाए गए लाभुकों को आर्थिक दंड की राशि जमा करने, राशन कार्ड वापस करने अथवा अपना पक्ष रखने का निर्देश जारी किया है।

महापौर ने आम लोगों की परेशानी का उठाया मुद्दा

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि आम नागरिकों की संभावित परेशानी को देखते हुए अपात्र लाभुकों को स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर करने या नाम हटवाने का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह का अवसर दिया गया है, इसलिए रांची में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *