रांची में वाहन जांच के दौरान थार चालक ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, आरोपी की तलाश जारी

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक थार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपी चालक

चालक

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक थार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

Read More : देवघर पहुंचे यूपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बाबा बैद्यनाथ से की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना पुलिस मोरहाबादी मैदान स्थित पार्क प्राइम होटल के पास नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक थार वाहन पर पड़ी, जिसका अगला शीशा पूरी तरह टूटा हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की।

भागने के दौरान थार चालक ने लालपुर थाना के चालक राजेश यादव को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश यादव के सिर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन व चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रांची के सिटी डीएसपी के. वी. रमन ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि मोरहाबादी मैदान के आसपास कई शराब की दुकानें होने के कारण कुछ लोग वाहन में बैठकर शराब पीते हैं और इसके बाद तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से इस क्षेत्र में सड़क हादसों की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *