RCDA चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, राजकुमार फोगला बने अध्यक्ष

रांची साइकिल डीलर्स एसोसिएशन (RCDA) का चुनाव कचहरी चौक स्थित राज रेसिडेंसी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
चुनाव

रांची : रांची साइकिल डीलर्स एसोसिएशन (RCDA) का चुनाव कचहरी चौक स्थित राज रेसिडेंसी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव पदाधिकारी प्रमोद नारंग के नेतृत्व में किया गया। चुनाव के बाद एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

Read More : अखिल भारतीय साहित्य परिषद की रांची में संगोष्ठी, साहित्य और राष्ट्रचेतना पर हुई चर्चा

नई कार्यकारिणी का गठन

चुनाव के बाद राजकुमार फोगला को अध्यक्ष चुना गया। वहीं ब्रजेश गक्कड़ (मोनू) उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंघानिया सचिव, केदार राय ‘पराशर’ संयुक्त सचिव और उमेश गक्कड़ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नन्द किशोर सिंह, अखिलेश गिरि, मनीष कुमार अग्रवाल, मनीष बागला, रवि बुधिया और परिमल फोगला का चयन किया गया।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी गई।

Read More : मिसिर गोंदा में मनाई गई आषाढ़ी पूजा, अच्छी बारिश और समृद्धि के लिए की गई आराधना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *