बड़कागांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, लोकनाथ महतो की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
आदित्य साहू

हजारीबाग : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Read More : जेसीआई रांची ‘वन टीम विज़न’ के तहत सुकुरहुटू गौशाला में गौ सेवा कर किया पौधा रोपन कार्यक्रम

गौरतलब है कि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी मोलनी देवी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। इस दुखद अवसर पर आदित्य साहू ने परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही

आदित्य साहू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Read More : रांची रिम्स में प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों का जुटान, नई तकनीकों पर होगी चर्चा

कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *