रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि आगामी 14 जुलाई 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO) – बीएलए 2 (BLA 2) की द्वितीय संयुक्त बैठक एवं ‘चुनाव पाठशाला’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है।
यह पूरी कवायद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 का हिस्सा है। सीईओ ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन बनाने के लिए राज्य के हर पात्र नागरिक, मतदाता और राजनीतिक दलों के सक्रिय सहयोग की जरूरत है।
इस चुनाव पाठशाला में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा प्रारूप एएसडीडी सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया जाएगा, ताकि इसका मौके पर ही सत्यापन हो सके। इसके अलावा, अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बेहतरीन कार्य करने वाले निम्नलिखित मतदान केंद्रों के BLO, मतदाताओं और BLA 2 को हार्दिक बधाई दी है, जिन्होंने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं का इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाकर 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है।




