रांची। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 208 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। भंडारा शिशिर रावत शालिनी अंकुर वीणा रावत के परिवार द्वारा निवेदित किया गया था।
मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्यामसुंदर शर्मा एवं रावत परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।
श्री श्याम भंडारे में शिशिर रावत, शालिनी ,अंकुर, वीणा, विवान, अंश, त्रिशिका रावत मंडल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां अनुज मोदी,आशीष डालमिया, विनय राज भाटिया, अंकित सिंह, कमलेश सावा , संकेत चौधरी, रिषभ चौरसिया, हर्ष मिश्रा, हिमांशु केशरी, मनोज खेतावत ,उपेन्द्र पांडे, माेनू सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर कार्यक्रम का सफल संचालन किया।




