रांची कॉलेज और प्रमुख मार्गों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात हुआ सुगम

रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अतिक्रमण

रांची : रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर आम नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाना और विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करना था।

Read More : जनसंख्या नहीं, जनशक्ति बने झारखंड की पहचान : डॉ. इरफान अंसारी

60 से अधिक अस्थायी दुकानें हटाईं

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मोराबादी रजिस्ट्री ऑफिस के समीप ऑक्सीजन पार्क की बाउंड्री वॉल से सटे क्षेत्र से सारनटोली तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बनाई गई 60 से अधिक अस्थायी संरचनाओं और दुकानों को हटाया गया। निगम के अनुसार, अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई के बाद मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन सुचारु किया गया।

इसके अलावा रांची कॉलेज के सामने स्थित तिरुपति टावर की गिफ्ट डीड भूमि पर अवैध रूप से संचालित रिया जेरॉक्स दुकान को भी हटाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि गिफ्ट डीड की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More : ऊर्जा निगम कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे , अजय राय ने उठाए गंभीर सवाल

हरमू रोड और भारत माता चौक में भी कार्रवाई

नगर निगम ने शनि मंदिर, हरमू रोड के समीप पूर्व में मापी कर चिन्हित अतिक्रमण क्षेत्र में भी अवैध निर्माण हटाए। वहीं भारत माता चौक क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाकर सड़क को व्यवस्थित किया गया। निगम के अनुसार, रांची कॉलेज समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। अभियान के बाद इन क्षेत्रों में यातायात पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हुआ है।

रांची नगर निगम ने नागरिकों और दुकानदारों से सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। निगम ने कहा कि शहर की स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी नियमित और सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा।

Read More : रिम्स अब गरीब मरीजों की मदद की बजाय अवैध वसूली का बना केंद्र : अभय सिंह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *