रांची। झारखंड बिशप काउंसिल शनिवार जी ई एल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की से चर्च हेडक्वार्टर कार्यालय में मिले। बिशप तिर्की को ऑल चर्चेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर झारखंड बिशप काउंसिल ने हर्ष जताई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी। बिशप काउंसिल के अध्यक्ष बिशप अनिल रेवन, आर्च बिशप एम एम पांडा बिशप सुरेश संगा, बिशप अनुराग मिंज,बिशप थॉमस मुंडू, बिशप साइमन तिग्गा, रेव्ह युसूफ दास और पास्टर संजय मिलकर। झारखंड राज्य के लिए सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, आध्यात्मिक संपूर्ण विकास, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही बिशप सीमांत तिर्की ने बिशप सुरेश संगा को जन्मदिन पर बधाई दी और प्रार्थना की गई।




