गया में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन शिविर शुरू, उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

गया : बिहार के गया में बिहार विधानसभा के सभी विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का शनिवार से शुभारंभ हो गया। गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी.

प्रबोधन

गया : बिहार के गया में बिहार विधानसभा के सभी विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का शनिवार से शुभारंभ हो गया। गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया।

Read More : फर्जी डिग्री का बड़ा खेल बेनकाब, 3035 शिक्षक बर्खास्त, 1830 पर FIR

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार विधानसभा के सभी विधायक मौजूद रहे। 11 और 12 जुलाई को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन राज्यपाल के बिपार्ड पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

संसदीय कार्यप्रणाली की दी जाएगी जानकारी

बिहार विधानसभा की ओर से पहली बार आयोजित इस प्रबोधन कार्यक्रम का उद्देश्य नव-निर्वाचित और वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली, विधानसभा की नियमावली, विधायी प्रक्रियाओं और जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी देना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रश्नकाल, विधेयक निर्माण, समिति प्रणाली, संसदीय परंपराओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विधायकों को विस्तार से जानकारी देंगे।

Read More : रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम को लेकर बिपार्ड परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

Read More : रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *