चुटुपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल

रामगढ़ जिले की खतरनाक चुटुपालू घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लकड़ी से लदा एक ट्रक करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।
चुटुपालू घाटी

रामगढ़ : रामगढ़ जिले की खतरनाक चुटुपालू घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण लकड़ी से लदा एक ट्रक करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर चालक को केबिन से बाहर निकाला। चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

Read More : झारखंड पुलिस का बड़ा फैसला, हर जिले में हाउस बिल्डिंग और कार लोन के लिए होंगे नोडल DSP

रांची से हजारीबाग जा रहा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार लकड़ी लदा ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान चुटुपालू घाटी में ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया।

Read More : झारखंड में डेंगू-चिकनगुनिया पर हाई अलर्ट, सभी जिलों को सरकार की नई एडवाइजरी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.