झारखंड में डेंगू-चिकनगुनिया पर हाई अलर्ट, सभी जिलों को सरकार की नई एडवाइजरी

झारखंड में मानसून के दौरान डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।
डेंगू

रांची : झारखंड में मानसून के दौरान डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी उपायुक्तों को विस्तृत एडवाइजरी भेजते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से व्यापक अभियान चलाने को कहा है।

Read More : मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले डॉ. इरफान अंसारी, RIMS-2 समेत स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि बारिश के कारण जल जमाव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर नष्ट किया जाए। सभी जिलों को डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।

घर-घर होगा लार्वा सर्वे, प्रजनन स्थलों को किया जाएगा नष्ट

सरकार की एडवाइजरी में बताया गया है कि डेंगू और चिकनगुनिया एडीज (Aedes) मादा मच्छर के काटने से फैलने वाले वायरल रोग हैं। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। घरों और आसपास रखे पानी से भरे बर्तन, कूलर, प्लास्टिक की बोतलें, खुली पानी की टंकियां, पुराने टायर और कबाड़ में जमा पानी इसके प्रमुख प्रजनन स्थल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम, नगर परिषद, स्थानीय प्रशासन, एमपीडब्ल्यू (MPW), सामुदायिक स्वयंसेवकों और सहियाओं के सहयोग से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर उन्हें तत्काल नष्ट किया जाएगा।

Read More : जमशेदपुर में होमगार्ड जवानों की समस्याएं सुनेंगे कमांडेंट, 11 जुलाई को विशेष बैठक

सभी जिलों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

एडवाइजरी के अनुसार, प्रत्येक जिला विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर राज्य मुख्यालय को भेजेगा। साथ ही ‘वेक्टर सर्विलांस’ अभियान को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी और संबंधित टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की पहचान करेंगी और उन्हें नष्ट करेंगी। अभियान के लिए प्लास्टिक डिपर, प्लास्टिक पाइपेट, लार्वा संग्रह शीशी समेत सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि सर्वे और नियंत्रण अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

Read More : रांची में SIR कार्य में लापरवाही पर सख्ती, BLO और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.