इंडी गठबंधन के दबाव में नहीं आए स्टालिन, डिलिमिटेशन पर सरकार का देंगे साथ

चेन्नई: डिलिमिटेशन बिल को लेकर डीएमके इंडी गठबंधन नेताओं के दबाव में नहीं आई और अपने रुख पर कायम रही। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल का समर्थन

इंडी गठबंधन

अपनी भाषा में पढ़ें

चेन्नई: डिलिमिटेशन बिल को लेकर डीएमके इंडी गठबंधन नेताओं के दबाव में नहीं आई और अपने रुख पर कायम रही। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं की अपील के बावजूद स्टालिन अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि तमिलनाडु और वहां के लोगों के हित उनकी राजनीति में सबसे ऊपर हैं।

इससे पहले राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता स्टालिन से मुलाकात करने चेन्नई पहुंचे। विपक्षी नेताओं की कोशिश थी कि डीएमके डिलिमिटेशन बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन देने का अपना फैसला वापस ले लें। राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्टालिन से विधेयक का विरोध करने की अपील की थी। लेकिन स्टालिन ने अपने रुख में बदलाव नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं करेंगे।

स्टालिन ने कहा कि परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने परिसीमन बिल को लेकर अपने विचार रखे।

डीएमके सांसदों की बैठक में लिए गए फैसले से अवगत कराया

स्टालिन ने बताया कि उन्होंने नेताओं को डीएमके सांसदों की बैठक में लिए गए फैसले और नए मसौदे में तमिलनाडु की प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने नए मसौदे से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी उनके सामने रखा, जिन्हें उन्होंने सुना।

नया मसौदा गिरता है तो तमिलनाडु को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है

स्टालिन के मुताबिक, उन्होंने सभी नेताओं को स्पष्ट कर दिया कि यदि नया मसौदा गिरता है तो तमिलनाडु को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनवरी 2027 में गठित होने वाला परिसीमन आयोग नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर काम करेगा। ऐसी स्थिति में तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के राज्यों को नुकसान हो सकता है। इसे कोई रोक भी नहीं सकता और इससे बचा भी नहीं सकता क्योंकि इसको बदलने का बहुमत हमारे पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि 1971 के बाद के किसी भी जनगणना केआंकड़े के हिसाब से डिलिमिटेशन होगा तो उसमें तमिलनाडु को नुकसान होगा, संसद में राज्य की हिस्सेदारी कम हो जाएगी। तमिलनाडु सहित दक्षिण के राज्यों को ज्यादा नुकसान होगा। ये तमिलनाडु के लिए जीने- मरने की लड़ाई है और राज्य को नुकसान से बचाने के लिए  हमने नए मसौदे के समर्थन का फैसला किया, उनके पास इसका कोई विकल्प भी नहीं था।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में सोनिया गांधी समेत विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चेन्नई में डीएमके एम स्टालिन से मुलाकात की और उन्हें केंद्र के डिलिमिटेशन बिल का समर्थन नहीं करने के लिए मनाने का प्रयास किया।  एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने द्रमुक प्रमुख को परिसीमन के कदम का समर्थन नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश की।  मनाने के प्रयासों के बावजूद पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया।

विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव एम ए बेबी भी शामिल थे। कर्नाटक, केरलम और तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री क्रमश: डी के शिवकुमार, वी डी सतीशन और ए रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे। स्टालिन ने अपने आवास पर पहुंचे नेताओं का स्वागत किया और सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी तथा अन्य नेताओं को शॉल भेंट किए। राहुल गांधी ने द्रमुक अध्यक्ष को गले लगाया। बैठक के दौरान द्रमुक की युवा इकाई के सचिव एवं तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन, पार्टी नेता कनिमोई, दयानिधि मारन और तिरुचि शिवा समेत अन्य सांसद मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.