श्री जीण माता प्रचार समिति का वार्षिक उत्सव 9-10 जनवरी 2027 को

रांची: श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के कार्यसमिति सदस्यों सह आम सदस्यों की बैठक रविवार को अग्रसेन भवन सभागार में हुई। बैठक में आगामी 9-10 जनवरी 2027 को स्थानीय मारवाड़ी भवन हरमू रोड़ में मां श्री जीण भवानी के वार्षिक उत्सव को मनाने का

श्री जीण माता प्रचार समिति

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के कार्यसमिति सदस्यों सह आम सदस्यों की बैठक रविवार को  अग्रसेन भवन सभागार में हुई। बैठक में आगामी 9-10 जनवरी 2027 को स्थानीय मारवाड़ी भवन हरमू रोड़ में मां श्री जीण भवानी के वार्षिक उत्सव को मनाने का निर्णय लिया।

 9 जनवरी को भव्य निशान यात्रा एवम् 10 जनवरी को जीण माता का मंगल पाठ

जिसमें उत्सव के प्रथम दिन   9 जनवरी को भव्य निशान यात्रा एवम् 10 जनवरी को जीण माता का मंगल पाठ होगा। मंगल पाठ वाचन एवं भजन संध्या के लिए जीण धाम के पुजारी आनंद  पाराशर जी और पुरुलिया की दीदी शीतल कटारुका को बुलाने का निर्णय लिया गया। समिति ने मां श्री जीण भवानी के वार्षिक उत्सव को विशाल रूप में मनाने के लिए नृत्य नाटिका तथा  डांडिया का कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में  ये रहे शामिल

अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष  विजय पालड़ीवाल, सचिव  नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष  बजरंग सोमानी, सह सचिव  प्रदीप शर्मा के अलावा  संदीप शर्मा, संदीप विजयवर्गीय, विनोद अग्रवाल, कविता सोमानी, सविता शर्मा, शीतल अग्रवाल, निधि विजयवर्गीय, एकता शर्मा, नेहा सिंघानिया, उषा शर्मा,नीरा शर्मा  सदस्य उपस्थित थें।

also read : आदि शक्ति श्री जीण माता जी का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव दिनांक 20 दिसंबर को, हुआ पोस्टर का विमोचन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.