झारखंड में सभी प्लॉट पर 3 एफएआर देने की मांग, रेरा प्रक्रिया सरल बनाने जरूरत

रांची: झारखंड में रियल एस्टेट और भवन निर्माण क्षेत्र को गति देने के लिए सभी आकार के प्लॉट पर 3 एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) उपलब्ध कराने की मांग उठी है। इसके साथ ही पर्चेसेबल एफएआर लागू करने, ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में एफएआर खरीदने की सुविधा

रियल एस्टेट एंड अर्बन डेवलपमेंट उप समिति की बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में रियल एस्टेट और भवन निर्माण क्षेत्र को गति देने के लिए सभी आकार के प्लॉट पर 3 एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) उपलब्ध कराने की मांग उठी है। इसके साथ ही पर्चेसेबल एफएआर लागू करने, ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में एफएआर खरीदने की सुविधा देने और रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने की जरूरत बताई गई है. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रियल एस्टेट एंड अर्बन डेवलपमेंट उप समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।

चैंबर भवन में हुई बैठक में उप समिति के चेयरमैन आलोक सरावगी और अमित अग्रवाल ने कहा कि बिहार बिल्डिंग बाइलॉज की तर्ज पर झारखंड में भी सभी आकार के प्लॉट पर 3 एफएआर देने का प्रावधान होना चाहिए। इससे भवन निर्माण और रियल एस्टेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक पर्चेसेबल एफएआर लागू नहीं होना चिंताजनक है। इसे जल्द लागू करने के साथ ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में भी एफएआर खरीदने की अनुमति मिलनी चाहिए।

12 फीट तक के पहुंच पथ वाले प्लॉट पर स्व घोषणा से पास हो नक्शा

उप समिति के चेयरमैन आलोक सरावगी ने सुझाव दिया कि बिहार के हालिया बिल्डिंग बाइलॉज की तर्ज पर 12 फीट तक की पहुंच सड़क वाले प्लॉट पर भवन का नक्शा स्व घोषणा के आधार पर पास किया जाए। 10 से 24 मीटर ऊंचाई वाले भवनों के नक्शे की तकनीकी स्वीकृति आर्किटेक्ट स्तर पर देने की व्यवस्था हो।

इससे अधिक ऊंचाई वाले भवनों के लिए नगर निकाय या सक्षम प्राधिकार से मंजूरी का प्रावधान रखा जाए। सदस्यों ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया लगातार जटिल होने पर चिंता जताई और इसमें तेजी लाने की मांग की।

रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल और व्यावहारिक बनाया जाना जरूरी

कार्यकारिणी सदस्य और उप समिति के चेयरमैन अमित अग्रवाल ने रेरा कंप्लायंस में आ रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल और व्यावहारिक बनाया जाना जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही रेरा चेयरमैन से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और नियमों को सरल बनाने का आग्रह किया जाएगा।

सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र को गति देने के लिए नीतिगत प्रक्रियाओं का सरलीकरण जरूरी है. कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने भी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए.

रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि से आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

बैठक में भूमि और भवन की खरीद-बिक्री पर निबंधन शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि के विभागीय निर्णय पर भी चिंता जताई. सदस्यों ने कहा कि झारखंड में पहले से ही रजिस्ट्री शुल्क 7 प्रतिशत है।

ऐसे में अतिरिक्त वृद्धि से आम नागरिकों और कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इसका असर रियल एस्टेट क्षेत्र की गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग को लेकर विभागीय सचिव से मिलकर वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि सरकार की नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जो विकास को बढ़ावा देने के साथ आम नागरिकों और कारोबारियों के हितों का भी ध्यान रखें. रियल एस्टेट क्षेत्र के सुझावों पर सकारात्मक पहल होने से राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. समस्याओं का संकलन कर विभागीय स्तर पर उनके समाधान की पहल की जाएगी.

उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के बिल्डिंग बाइलॉज का तुलनात्मक अध्ययन कर झारखंड सरकार के विभाग को सुझाव दिए जाएंगे.

बैठक में  ये रहे शामिल

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आलोक सरावगी, विकास मोदी, विवेक अग्रवाल, निहित गाड़ोदिया, प्रमोद सारस्वत और शशांक भारद्वाज उपस्थित थे। यह जानकारी चैंबर प्रवक्ता विनीता सिंघानीया दे दी।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.