रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


