15 लाख के लिए युवक ने की खुद की किडनैपिंग, परिवार से मांगी फिरौती, दो गिरफ्तार, तिसरे की तलाश

बिहार: बिहार के गयाजी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची और परिजनों से 15 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि, पुलिस के सामने उसकी सारी चालाकी धरी की

खुद की किडनैपिंग,
सांकेतिक तस्वीर खुद की किडनैपिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

बिहार: बिहार के गयाजी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची और परिजनों से 15 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि, पुलिस के सामने उसकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने शनिवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपहरण का नाटक करने वाले आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम बिट्टू है और उसके साथी का नाम मोहित है।

पुलिस तलाश कर रही तीसरे युवक रॉकी की

इस साजिश में शामिल एक तीसरे आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है।  तीसरे युवक का नाम रॉकी है. मामला जिले के कोतवाली थाना इलाके के बैरागी मोहल्ले का है। यहां का निवासी बिट्टू शहर की दुकान में काम करता था। पुलिस के अनुसार, उसने दोस्तों के साथ मिलकर खुद की किडनैपिंग का प्लान बनाया। इसके बाद किडनैपिंग का नाटक करते हुए माता-पिता से 15 लाख फिरौती के रूप में मांगे। बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही माता-पिता और परिजन परेशान हो गए।

पुलिस ने जांच के दौरान तकनीक की मदद ली

माता-पिता और परिजनों ने उसको खोजना शुरू किया, लेकिन जब बेटे की कोई जानकारी नहीं मिली तो 26 नवंबर को कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में अपहरण और फिरौती की बात सामने आई तो पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीक की मदद ली। मोबाइल फोन के लोकेशन की जांच की जांच के साथ ही संदिग्धों की मूवमेंट की पड़ताल की गई। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे।

पूलिस पूछताछ में युवक ने मानी साजिश की बात

सबूतों के आधार पर मामला खुलता चला गया। पुलिस ने बैरागी और छोटकी नावादा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी बिट्टू और मोहित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में बिट्टू ने अपने अपरण की साजिश रचने की बात मान ली। बिट्टी अपने परिजनों से 15 लाख वसूलना चाहता था, इसलिए उसने अपने किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस अब इस साजिश में शामिल तीसरे आरोपी रॉकी को खोज रही है।

also read : रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत; चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.