बैंक और ज्वेलरी दुकान लूटने की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने बड़ी लूट की साजिश को नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी निमियाघाट थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव स्थित एक लॉज में पिछले दो महीने से ठहरे हुए थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके

पांच आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने बड़ी लूट की साजिश को नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी निमियाघाट थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव स्थित एक लॉज में पिछले दो महीने से ठहरे हुए थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तीन बाइक बरामद की हैं।

यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड किनारे स्थित एक लॉज में कुछ अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने लॉज में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गिरिडीह बाजार स्थित एक बैंक और बड़ी ज्वेलरी दुकान के अलावा बोकारो स्थित तनिष्क ज्वेलर्स को निशाना बनाने की तैयारी में थे। सभी पिछले दो महीने से इलाके में रहकर लूट की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी आकाश सिंह, बिहार के नालंदा निवासी सुजीत कुमार तथा वैशाली निवासी जयंत कुमार, प्रियांशु कुमार और रंजन कुमार शामिल हैं। उनके पास से 7.65 एमएम की एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तीन बाइक जब्त की हैं। मुख्य आरोपी आकाश सिंह और जयंत कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है।

also read : झारखंड में 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे बिजली के दाम, JBVNLभेजेगा आयोग को प्रस्ताव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *