झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा बंद; मरीजों पर दोहरी मार, निजी कंपनियां वसूल रहीं दोगुना किराया

रांची। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों में ले जाना झारखंड के लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एयर एंबुलेंस सेवा पिछले नौ महीने से बंद है। इसका सीधा असर मरीजों और उनके

एयर एंबुलेंस
फाईल फोटो एयर एंबुलेंस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों में ले जाना झारखंड के लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एयर एंबुलेंस सेवा पिछले नौ महीने से बंद है। इसका सीधा असर मरीजों और उनके परिजनों की जेब पर पड़ रहा है। सरकारी सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को निजी एयर एंबुलेंस कंपनियों की मदद लेनी पड़ रही है।

इसके लिए उन्हें सरकारी निर्धारित दर से लगभग दोगुनी राशि खर्च करनी पड़ रही है। रांची से दिल्ली तक मरीज को पहुंचाने के लिए निजी कंपनियां नौ से दस लाख रुपये तक वसूल रही हैं, जबकि सरकारी सेवा में इसके लिए पांच लाख रुपये निर्धारित थे।
राज्य सरकार ने अप्रैल 2023 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। इसका उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के गंभीर मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों तक पहुंचाना था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *