रांची में नगर निगम की कार्रवाई, 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की सिफारिश

रांची : रांची के मोरहाबादी वेंडिंग जोन में नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम ने वेंडिंग जोन का औचक निरीक्षण किया। जांच

नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के मोरहाबादी वेंडिंग जोन में नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम ने वेंडिंग जोन का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों के वास्तविक उपयोग और निर्धारित नियमों के अनुपालन में अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद कुल 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की गई है।

Read More : रांची नगर निगम की विधि शाखा की समीक्षा, दो टीमों के गठन का निर्देश

32 सब्जी दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदार अपने आवंटित स्थल पर दुकान चलाने के बजाय बाजार के दिनों में अतिरिक्त रूप से ठेला लगाकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, कुछ आवंटियों ने अपनी दुकानें दूसरे लोगों को किराए पर दे रखी थीं या स्वयं दुकान का संचालन नहीं कर रहे थे। जांच में सब्जी विक्रेताओं के लिए आवंटित कुल 36 स्थलों में से केवल 4 पर ही संबंधित आवंटियों द्वारा दुकान संचालित की जा रही थी। शेष 32 स्थलों पर आवंटियों ने दुकान नहीं खोली थी। इस स्थिति को देखते हुए इन सभी 32 आवंटनों को रद्द करने की अनुशंसा की गई है।

फूड और मिसलेनियस श्रेणी की 11 दुकानों में भी अनियमितता

नगर निगम की जांच में फूड एवं मिसलेनियस श्रेणी की 11 दुकानों में भी गड़बड़ी पाई गई। इनमें कुछ दुकानों का संचालन नहीं किया जा रहा था, जबकि कुछ आवंटित दुकानों को दूसरे व्यक्तियों को किराए पर दिया गया था। इन सभी 11 दुकानों का आवंटन रद्द करने की भी अनुशंसा की गई है।

पहले भी जारी किए गए थे दो नोटिस

नगर निगम के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को पहले भी दो बार नोटिस जारी कर आवंटित स्थल पर स्वयं दुकान संचालित करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किए जाने पर सहायक नगर आयुक्त ने कुल 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की है। इस अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन निर्धारित उद्देश्य के तहत किया गया है। आवंटित स्थलों का उचित उपयोग, तय शर्तों का पालन और वास्तविक आवंटियों द्वारा स्वयं दुकान का संचालन अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *