सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दी रिपोर्ट

नई दिल्ली : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल होने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है। पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि सोनिया गांधी

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल होने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है। पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि सोनिया गांधी वर्ष 1980 में भारतीय नागरिक नहीं थीं, लेकिन उस समय उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था। उन्होंने वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि इन तथ्यों की पुष्टि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और गृह मंत्रालय से की गई है। पुलिस ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से भी कुछ रिकॉर्ड मांगे हैं। फिलहाल पुलिस को उनके जवाब का इंतजार है। अदालत ने जांच पूरी करने के लिए दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 14 दिसंबर को होगी।

Read More : उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी वैन, आठ लोगों की मौत

क्या है सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत?

सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका में दावा किया गया है कि उन्होंने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता हासिल की थी, जबकि उनका नाम वर्ष 1980 की मतदाता सूची में शामिल था। याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया है कि भारतीय नागरिकता मिलने से पहले उनका नाम नई दिल्ली की मतदाता सूची में किस आधार पर दर्ज किया गया था। इसके लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया, इसकी भी जांच की मांग की गई है। शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि वर्ष 1982 में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची से क्यों हटाया गया। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई है कि नागरिकता मिलने से पहले नाम शामिल कराने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

पहले भी कोर्ट ने मांगी थी पुलिस से रिपोर्ट

इस मामले में 18 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी थी। अदालत में यह सुनवाई वर्ष 1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम कथित तौर पर शामिल कराने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल शिकायत पर हुई थी। शिकायतकर्ता और अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने अदालत में वर्ष 1980, 1981 और 1983 की सत्यापित मतदाता सूचियों की प्रतियां दाखिल की थीं। इससे पहले 6 नवंबर को अदालत ने शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की अनुमति दी थी।

मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश पहले हो चुका है रद्द

मामले की नए सिरे से सुनवाई हो रही है। इससे पहले 21 सितंबर को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया था और मामले को पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया था। विशेष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि मजिस्ट्रेट का फैसला तर्कसंगत नहीं था। साथ ही शिकायत पर कानून के अनुसार नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को अधिवक्ता विकास त्रिपाठी ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी। शिकायत में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी का नाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में वर्ष 1980 में शामिल हुआ था, जबकि उन्हें भारतीय नागरिकता वर्ष 1983 में मिली थी। आरोप के मुताबिक, वर्ष 1982 में उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था और बाद में फिर से शामिल किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *