खूंटी के आरसी मिशन स्कूल में वार्षिक समारोह, विधायक सुदीप गुड़िया हुए शामिल

खूंटी : आरसी मिशन स्कूल, जम्हार, गोविंदपुर रोड में शनिवार को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए जीवन में सफलता हासिल करने के

सुदीप गुड़िया

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : आरसी मिशन स्कूल, जम्हार, गोविंदपुर रोड में शनिवार को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए जीवन में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा सफलता की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने सपनों को पूरा करने के साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। साथ ही जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Read More : चक्रधरपुर में स्वच्छता मैराथन के विजेता सम्मानित, नगर परिषद ने दिया पुरस्कार

वार्षिक समारोह में कई अतिथि हुए शामिल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद, झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केसरी और उड़ीकेल पंचायत के मुखिया क्षत्री हेमरोम उपस्थित रहे। इस अवसर पर फादर क्लासतुस लकड़ा, फादर ख्रिस्तोफर जोजो, फादर सुनील कंडुलना (सचिव), फादर अनिल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा अतिथियों का मन

वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य और विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *