बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जमशेदपुर के स्कूल में हुआ कार्निवल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्निवल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक बैनर और मनोरंजक स्टॉलों से सजे विद्यालय

बाल दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्निवल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक बैनर और मनोरंजक स्टॉलों से सजे विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। कार्निवल में बच्चों के मनोरंजन के लिए खानपान के स्टॉल, खेलकूद के क्षेत्र और कई तरह की गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

Read More : झारखंड में जंगली सूअर का शिकार कर पकाया मांस, किसान हिरासत में

रैंप वॉक और पंचतंत्र पर आधारित नाटक रहे आकर्षण

कार्निवल में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक, बिना आग के खाना बनाने की प्रतियोगिता और पंचतंत्र की कहानियों पर आधारित नाटक आयोजित किए गए। नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी कला, अभिनय और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों का उत्साह भी बढ़ा।

प्रधानाचार्या ने बताया रचनात्मक गतिविधियों का महत्व

विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियां भी जरूरी हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में सामूहिक सहभागिता की भावना भी विकसित होती है।

स्कूल प्रबंधन के सहयोग के प्रति जताया आभार

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सचिव लल्लन प्रसाद राय और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने उनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *