रामगढ़ : रामगढ़ जिले की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच की शुरुआत की है। शुक्रवार को सुभाष चौक स्थित जावेद हबीब सैलून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 16 महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू हुआ। कंपनी ने यह पहल कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत की है।
Read More : मोबाइल चलाने को लेकर विवाद में बेटी की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार
छह महीने तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
इस बैच में रामगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों की 16 महिलाएं शामिल हुई हैं। छह महीने तक चलने वाले प्रशिक्षण में उन्हें ब्यूटीशियन से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक और तकनीकी कौशल सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं ब्यूटीशियन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाश सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य उन्हें कौशल विकास के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
पहले बैच के बाद दूसरे बैच की शुरुआत
BFCL ने इससे पहले ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच की शुरुआत की थी। अब दूसरे बैच के शुभारंभ के साथ कंपनी ने स्थानीय महिलाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की अपनी CSR पहल को आगे बढ़ाया है।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में BFCL के सीनियर जनरल मैनेजर (CSR) राकेश गुप्ता, CSR अधिकारी शुभम कुमार सहित CSR टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


