मोबाइल चलाने को लेकर विवाद में बेटी की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में आठवीं कक्षा की छात्रा कनकलता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन चलाने की आदत को लेकर मां-बेटी के बीच हुए विवाद के बाद माता-पिता

माता-पिता

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में आठवीं कक्षा की छात्रा कनकलता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन चलाने की आदत को लेकर मां-बेटी के बीच हुए विवाद के बाद माता-पिता ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार पिता रवींद्र मुर्मू और मां सुमानी मुर्मू को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Read More : हेमंत सोरेन पहुंचे अर्जुन मुंडा के आवास, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

मोबाइल चलाने को लेकर हुआ था विवाद

कमलपुर थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने शुक्रवार को बताया कि कनकलता को लगातार मोबाइल फोन चलाने की आदत थी। इसी बात को लेकर 10 नवंबर को उसका अपनी मां से विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान गुस्से में आकर माता-पिता ने घर में ही डंडे से उसकी पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से कनकलता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद साक्ष्य मिटाने और वारदात छिपाने के इरादे से दोनों ने देर रात बेटी के शव को लायाडीह के पास महीनों से बंद पड़ी पत्थर खदान के पानी से भरे गहरे गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद दोनों ने बेटी के लापता होने की कहानी भी बनाई, ताकि उन पर किसी को शक न हो।

13 नवंबर को खदान से बरामद हुआ था शव

इस मामले में 13 नवंबर को ओड़िया पंचायत के लायाडीह गांव स्थित बंद पत्थर खदान से कनकलता का शव बरामद किया गया था। वह गेरुवाला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। शव मिलने के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने खदान के गड्ढों को भरने, खदान मालिक को मौके पर बुलाने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की थी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

दस दिनों की जांच के बाद माता-पिता गिरफ्तार

थाना प्रभारी धनंजय पासवान के मुताबिक, शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। परिजनों के व्यवहार और घटनाक्रम से जुड़े हालात को देखते हुए पुलिस का संदेह गहराया। इसके बाद करीब दस दिनों तक लगातार छानबीन की गई। तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और कई लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि माता-पिता से सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम

घटना के विरोध में 14 नवंबर को ग्रामीणों ने टाटा-काटिन मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने पुलिस पर शव को चोरी-छिपे ले जाने का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों के साथ-साथ घटना में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *