रांची में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पहुंचा, सुबह-शाम बढ़ी कनकनी

रांची : झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पारा गिरने से सुबह और शाम

रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पारा गिरने से सुबह और शाम के समय कनकनी और ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में मौसम साफ रहने के बावजूद ठंड का एहसास बना हुआ है।

Read More : हेमंत सोरेन पहुंचे अर्जुन मुंडा के आवास, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

रांची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पर पहुंचा

मंगलवार की तुलना में शुक्रवार को राज्य के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। रांची का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर 9.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, जमशेदपुर में पारा 20.6 डिग्री से गिरकर 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री से घटकर 11.6 डिग्री, बोकारो का 17.2 डिग्री से गिरकर 12.1 डिग्री और चाईबासा का तापमान 18.2 डिग्री से कम होकर 12.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कुहासा छा सकता है। हालांकि, इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है।

लातेहार में सबसे कम 7.5 डिग्री तापमान दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान लातेहार में रिकॉर्ड हुआ, जहां पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह हल्का कुहासा देखने को मिला। बाद में आसमान साफ हो गया, लेकिन दिनभर ठंड का असर बना रहा।

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 15.1 डिग्री रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम 27.1 और न्यूनतम 11.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 25.1 और न्यूनतम 12.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *