बैंकॉक से ढाई करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा लेकर आ रही थी महिला, गया एयरपोर्ट पर पकड़ी गई

बिहार: गया जी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया। बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों के हैंड बैगेज से करीब ढाई करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी

गया जी एयरपोर्ट
सांकेतिक तस्वीर गया जी एयरपोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

बिहार: गया जी एयरपोर्ट पर  कस्टम विभाग की टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया। बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों के हैंड बैगेज से करीब ढाई करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। दोनों को कस्टम विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

बैंकॉक से महिला कर रही थी हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी

बैंकॉक से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-1084 गया पहुंची थी। विमान से उतरने के बाद यात्रियों के हैंड बैगेज की स्कैनर से जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो यात्रियों के बैग में कस्टम अधिकारियों को कुछ संदिग्ध सामान दिखा। बैग खोलकर जांच की गई तो उसमें गांजा मिला। इसके बाद अधिकारियों ने गांजे की जांच कराई। जांच में उसके हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि हुई।

ढाई करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

बताया जाता है कि हाइड्रोपोनिक गांजा पानी और नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। कस्टम विभाग की टीम ने गांजे की पूरी खेप जब्त कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। गांजे के कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद रियासत हुसैन और विजेता विनोद गजभिये के रूप में हुई है। दोनों भारतीय नागरिक हैं। कस्टम विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर रही है कि गांजा बैंकॉक से कहां से लाया गया था और इसे गया या आसपास के इलाके में किसे पहुंचाना था। शुक्रवार को दोनों को गया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तस्करी में शामिल महिलाएं 

गया जी एयरपोर्ट पर एक महीने के अंदर बैंकॉक से गांजा तस्करी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले चार नवंबर को थाई एयरवेज की फ्लाइट से करीब 10.5 किलो गांजा बरामद हुआ था। उस मामले में पंजाब की दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार दूसरे मामले के सामने आने से एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग पूरी तरह अलर्ट है। खासतौर से महिलाओं पर नजर रखी जा रही है।

also read: महिला आरक्षण पर मोदी कैबिनेट की मुहर, परिसीमन विधेयक विशेष सत्र में होगा पेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *