महिला आरक्षण पर मोदी कैबिनेट की मुहर, परिसीमन विधेयक विशेष सत्र में होगा पेश

नई दिल्ली : महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। सूत्रों की

महिला आरक्षण
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। सूत्रों की मानें तो सरकार अगले सप्ताह से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को पेश कर सकती है। कैबिनेट की यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में हुई। बताया जा रहा है कि सरकार ने विधेयक में कुछ बदलाव भी किए हैं। इसका मकसद यह है कि परिसीमन के बाद लोकसभा में किसी भी राज्य की सीटों का प्रतिनिधित्व दूसरे राज्यों के मुकाबले कम न हो। सरकार की पूरी कोशिश है कि संसद के विशेष सत्र में ही इस विधेयक को पास करा लिया जाए।

Read More : राज्यपाल संतोष गंगवार का बड़ा संदेश, 2050 तक आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड

शिवसेना शिंदे गुट ने सांसदों को जारी किया व्हिप

संसद के विशेष सत्र को लेकर शिवसेना के शिंदे गुट ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

परिसीमन पर बीआरएस ने रखी शर्त

तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने परिसीमन प्रक्रिया को लेकर सशर्त समर्थन के संकेत दिए हैं। पार्टी नेता रावुला श्रीधर ने कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्यों के हितों और दक्षिण भारत की राजनीतिक हिस्सेदारी की रक्षा करती है, तो उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। उन्होंने लोकसभा में दक्षिणी राज्यों की मौजूदा 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखने पर जोर दिया। श्रीधर ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को परिसीमन के नाम पर राजनीतिक नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील की।

कपिल सिब्बल ने भाजपा पर लगाया आरोप

वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने परिसीमन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाना चाहती है। सिब्बल ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा होता है, तो लोकतंत्र का जो हिस्सा बचा है, वह भी खत्म हो जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *