धनबाद में 1446 लाभुकों ने नए पक्के घरों में किया गृह प्रवेश, कल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर धनबाद जिला में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान की सौगात देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में 15 से 28 नवंबर तक ‘गृह प्रवेश सप्ताह’ का आयोजन किया

नए पक्के घरों में किया गृह प्रवेश

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर धनबाद जिला में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान की सौगात देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में 15 से 28 नवंबर तक ‘गृह प्रवेश सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अब तक 1446 परिवार अपने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कर चुके हैं।

धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर संचालित इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी आवास योजनाओं के तहत बनकर तैयार घरों में लाभुकों को सम्मानपूर्वक प्रवेश कराना और उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इस अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों को शामिल किया गया है।
जिला प्रशासन के अनुसार, 15 से 26 नवंबर तक जिले में कुल 1446 आवासों में गृह प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। वहीं, शेष आवासों में भी जल्द गृह प्रवेश कराने की तैयारी की जा रही है। उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों और आवास समन्वयकों को निर्देश दिया है कि निर्माणाधीन आवासों का काम और बाकी फिनिशिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। साथ ही 27 नवंबर तक शत-प्रतिशत लक्षित लाभुकों का गृह प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया है। अभियान की प्रगति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *