रांची जेल यौनाचार मामले में पीड़ित का दर्ज हुआ बयान

रांची: कैदी से कथित अप्राकृतिक यौनाचार मामले में खेलगांव थाना प्रभारी गुरुवार को होटवार जेल पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित का बयान लिया। बता दें कि पीड़ित ने जेल अधीक्षक समेत 19 लोगों पर जेल के अंदर अलग-अलग जगह पर ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार करने का

जेल
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: कैदी से कथित अप्राकृतिक यौनाचार मामले में खेलगांव थाना प्रभारी गुरुवार को होटवार जेल पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित का बयान लिया। बता दें कि पीड़ित ने जेल अधीक्षक समेत 19 लोगों पर जेल के अंदर अलग-अलग जगह पर ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है। जेल के अंदर पीड़ित युवक ने चार जगह की पुष्टि की है, जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया था।

पीड़ित के पिता ने बताया कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस  ना करते हुए हल्के धाराओं में केस को दर्ज किया है। इससे प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

पीड़ित के पिता ने कहा कि BNS 183 का बयान दर्ज होने के बाद वह हाईकोर्ट में एक रिट पिटीशन दायर करेंगे ताकि आरोपियों पर गंभीर धाराएं जोड़ी जा सके।

पीड़ित के पिता ने जेल के अंदर से फोन के माध्यम से पीड़ित को धमकाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पीड़ित को जेल के अंदर से धमकी दी गई थी या नहीं।

also read :  सीसीएल मुख्यालय में 77वां संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *