झारखंड चैंबर एवं BOPTER के बीच कौशल विकास एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम को लेकर संयुक्त बैठक संपन्न

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन), कोलकाता (BOPTER) के प्रतिनिधी मुस्तफिजुर रहमान के गुरुवार को चैंबर भवन में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड चैंबर

BOPTER के बीच कौशल विकास एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम को लेकर संयुक्त बैठक संपन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन), कोलकाता (BOPTER) के प्रतिनिधी मुस्तफिजुर रहमान के गुरुवार को चैंबर भवन में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष  तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष  विकास विजयवर्गीय, महासचिव  रोहित अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति कुमारी के साथ चैंबर की इंडस्ट्री, MSME, स्किल ट्रेनिंग एवं लेबर उपसमितियों के चेयरमैन उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड के उद्योगों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा भारत सरकार की नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के माध्यम से राज्य के उद्योगों एवं युवाओं को लाभान्वित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक के दौरान झारखंड चैंबर एवं BOPTER के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) किए जाने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि NATS के अंतर्गत पात्र प्रतिष्ठान अपना पंजीकरण कराकर अप्रेंटिस नियुक्त कर सकते हैं तथा योजना के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकारी वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
17 दिसंबर 2026 को चैंबर भवन में BOPTER की टीम द्वारा जागरूकता कार्यशाला  आयोजित की जाएगी
इस पहल को व्यावहारिक रूप देने के उद्देश्य से आगामी 17 दिसंबर 2026 को चैंबर भवन में BOPTER की टीम द्वारा एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से चैंबर के सदस्य एवं उद्योग प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला में NATS के अंतर्गत प्रतिष्ठानों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अप्रेंटिस की नियुक्ति, उद्योगों को मिलने वाले लाभ, सरकारी सहायता तथा योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के उपरांत दोनों संस्थाओं के बीच MoU की औपचारिकताओं एवं आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

झारखंड में कौशल विकास के इकोसिस्टम को और मजबूत बनाना है

चैंबर अध्यक्ष  तुलसी पटेल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के उद्योगों को कुशल एवं प्रशिक्षित मैनपावर उपलब्ध कराना, युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करना तथा झारखंड में कौशल विकास के इकोसिस्टम को और मजबूत बनाना है। हमारा प्रयास है कि राज्य के अधिक से अधिक उद्योग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं।

छोटे उद्योगों के सामने कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण चुनौती

चैंबर उपाध्यक्ष  विकास विजयवर्गीय ने कहा कि झारखंड के MSME एवं छोटे उद्योगों के सामने कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण चुनौती है। NATS जैसी योजनाओं के माध्यम से उद्योगों को प्रशिक्षित युवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को कार्यस्थल पर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। FJCCI का प्रयास रहेगा कि राज्य के अधिक से अधिक उद्योगों को इस योजना से जोड़ा जाए और BOPTER के सहयोग से इसके लाभ उद्योगों एवं युवाओं तक पहुंचाए जाएं।
बैठक में ये रहे शामिल
चैंबर अध्यक्ष  तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष  विकास विजयवर्गीय, महासचिव  रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति कुमारी, इंडस्ट्री उपसमिति के चेयरमैन  आलोक सिंह, MSME उपसमिति के चेयरमैन  प्रियंक भगत, स्किल ट्रेनिंग उपसमिति के चेयरमैन  आलोक गेरा, लेबर उपसमिति की चेयरमैन श्रीमती नीतू सिंह तथा अन्य उपसमिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत, एस.के. अग्रवाल सहित BOPTER के प्रतिनिधि मुस्तफिजुर रहमान उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *