‘नया सवेरा ऑपरेशन 3.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, सीवान में तीन नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू

सीवान जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
नाबालिग

सीवान : जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नया सवेरा ऑपरेशन 3.0’ के तहत मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दरौली प्रखंड के दोन स्थित विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी कर तीन नाबालिग सहित कुल 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई के दौरान दो आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया।

Read More : पटना में जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई पर बोले- ‘ठीक से कीजिए’

यह कार्रवाई स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, दरौली थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम के साथ मिलकर की।

दो संचालक गिरफ्तार, कई बिंदुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार, न्यू पारी आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल ग्रुप के संचालक रंजीत सिंह और पूजा आर्केस्ट्रा के संचालक गणेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों के नाम, पते और आयु का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लड़कियों को किन परिस्थितियों में वहां लाया गया था और क्या उन्हें बहला-फुसलाकर या मानव तस्करी के जरिए लाया गया था। साथ ही पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच मानव तस्करी, महिलाओं के शोषण और अन्य संबंधित धाराओं के तहत की जा रही है।

Read More : RIMS की चौथी मंजिल से गिरी महिला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी अभियान में दरौली थाना के पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज इंचार्ज स्वीटी कुमारी सिंह, स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के भोला श्रीवास्तव, धीरज कुमार, भोलू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और संस्थान के सदस्य शामिल रहे।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं मानव तस्करी, महिलाओं एवं बच्चों के शोषण या अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा समूहों के खिलाफ यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read More : NCST सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने रिम्स-2 भूमि मामले पर मांगी रिपोर्ट, निर्माण पर लगाई रोक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.