जमशेदपुर: घोड़ाबांध स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं बाउंड्री वॉल फांदकर भाग गई। इनमें दो कक्षा छह और एक कक्षा सात छात्रा हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय मुखिया स्कूल परिसर पहुंचे और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। परिजनों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही पर का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले हाथी ने स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ दी थी। लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. इसी का फायदा उठाकर तीनों छात्राएं फरार हो गईं।
also read : झारखंड विधानसभा विशेष सत्र : राधाकृष्ण किशोर ने सदन में नए सिरे से SIR कराने की मांग उठाई



