खनिज रॉयल्टी के बदले नियमों से नाराज ठेकेदार, 27 नवंबर को रांची में बनेगी आंदोलन की रणनीति

रांची: बालू, गिट्टी, मोरम और मिट्टी जैसे लघु खनिजों की रॉयल्टी दरों में बढ़ोतरी और नियमों में किए गए बदलाव को लेकर झारखंड के ठेकेदारों में नाराजगी बढ़ रही है. इन मुद्दों पर अपनी समस्याएं रखने और आगे की दिशा तय करने के लिए राज्यभर

खनिज रॉयल्टी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  बालू, गिट्टी, मोरम और मिट्टी जैसे लघु खनिजों की रॉयल्टी दरों में बढ़ोतरी और नियमों में किए गए बदलाव को लेकर झारखंड के ठेकेदारों में नाराजगी बढ़ रही है. इन मुद्दों पर अपनी समस्याएं रखने और आगे की दिशा तय करने के लिए राज्यभर के संवेदक 27 नवंबर को रांची में जुटेंगे।  झारखंड कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को सुबह 11 बजे मोरहाबादी स्थित मंगलम गार्डेन के बैंक्वेट हॉल में संवेदकों की बैठक आयोजित की जाएगी।

इसमें झारखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में ठेकेदारों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में लघु खनिजों की रॉयल्टी से जुड़े नए नियमों और शर्तों के कारण संवेदकों को हो रही परेशानियों पर चर्चा होगी। ठेकेदारों का कहना है कि नियमों में बदलाव के चलते भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

इससे उनके सामने आर्थिक दिक्कतें खड़ी हो रही हैं और कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि संवेदक राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन रॉयल्टी की दरों और शर्तों में बदलाव से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों का समाधान जरूरी है। बैठक में सभी जिलों के संवेदकों की राय लेने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

also read : 24 साल पुराना गठबंधन फिर होगा बहाल? भाजपा-अकाली दल की आज अहम बैठक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *