गुमला में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत

गुमला : गुमला-पालकोट-सिमडेगा सड़क पर बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्तिक उरांव कॉलेज के पास रात करीब 12:30 बजे कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के

गुमला

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : गुमला-पालकोट-सिमडेगा सड़क पर बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्तिक उरांव कॉलेज के पास रात करीब 12:30 बजे कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया। बिजली के तार के संपर्क में आते ही ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई।

Read More : 24 साल पुराना गठबंधन फिर होगा बहाल? भाजपा-अकाली दल की आज अहम बैठक

इस हादसे में कार पर सवार लोग भी घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही थानेदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पूरा ट्रक आग की लपटों में घिरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

राउरकेला से अलीगढ़ सरिया लेकर जा रहा था ट्रक

दूसरे ट्रक के चालक अंकुश कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की पहचान नंबर ET 8239 के रूप में की। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का नाम पंकज कुमार था। वह हाथरस जिले के लवली लालकोट का रहने वाला था। अंकुश कुमार के मुताबिक, पंकज कुमार ट्रक में सरिया लोड कर राउरकेला से अलीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक कार आ रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। बताया गया कि कार को बचाने की कोशिश में ट्रक की उससे टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया। बिजली के संपर्क में आते ही ट्रक में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण चालक को केबिन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वह अंदर ही फंसा रह गया और जलकर उसकी मौत हो गई।

गुमला से सिमडेगा जा रही थी कार

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर OD 14K 1236 बताया गया है। कार गुमला से सिमडेगा की ओर जा रही थी। उसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में कार सवारों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद कार सवारों की स्थिति को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। एक की मौत और दो की हालत गंभीर होने की भी सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान और अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने घटनास्थल पर ट्रक चालक के शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों और कार सवारों की पहचान से संबंधित जानकारी जुटा रही है। हादसे में ट्रक चालक की जलकर मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *