झारखंड में धान भुगतान में देरी से किसान परेशान, आदित्य साहू ने सरकार को घेरा

रांची : झारखंड में किसानों को अपनी मेहनत से उगाए धान का पैसा पाने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। ऊपर से बेमौसम बारिश और तूफान ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद

झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में किसानों को अपनी मेहनत से उगाए धान का पैसा पाने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। ऊपर से बेमौसम बारिश और तूफान ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार से बारिश और तूफान से फसलों को हुए नुकसान का जमीन पर जाकर आकलन कराने और किसानों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है। यह बात उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में कही। बैठक रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के पंडित दीनदयाल सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी भी मौजूद रहे।

Read More : अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

धान बेचने के बाद भी पैसे के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे किसान : आदित्य साहू

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड के किसानों को अपनी मेहनत से उगाए धान का पैसा पाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार को धान देने के बाद भी किसानों को भुगतान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि राज्य सरकार किसानों की परेशानी को लेकर कितनी गंभीर है। किसानों की मुश्किल सिर्फ धान के पैसे तक ही नहीं है। खेती-किसानी से जुड़ी कई बुनियादी समस्याएं भी बनी हुई हैं। आदित्य साहू ने कहा कि अभी तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में सरकार को गांवों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन कराना चाहिए और किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देना चाहिए।

किसानों की परेशानी नहीं सुनना किसी हाल में बर्दाश्त नहीं : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसान देश और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की मेहनत और योगदान से ही समाज का पूरा जीवन चक्र चलता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना किसी भी हाल में सही नहीं है। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी है कि उसके पदाधिकारी गांवों में जाकर किसानों से मिलें, उनकी परेशानी समझें और उनकी आवाज बनें। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसान मोर्चा को किसानों के हक और अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़नी चाहिए।

अर्जुन सिंह की नई टीम ने लिया गांव-गांव तक पहुंचने का संकल्प

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में नई टीम एकजुट होकर काम करेगी और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी। इस दौरान पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने, काम करने के तरीके और आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे राज्य के हर किसान तक पहुंचेंगे। उनकी समस्याओं को समझेंगे और सही मंच पर उठाएंगे। साथ ही किसान मोर्चा को झारखंड के गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री विक्रांत उपाध्याय और डॉ. विनोद ठाकुर ने किया। इस मौके पर अजय मुंडा, राजेश कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार, सुबोध राय, प्रभात रंजन, विष्णु मंडल, सज्जन पंकज, मनोज तिवारी, विक्रांत उपाध्याय, डॉ. विनोद ठाकुर, उषा देवी, राणा ऋषिकेश सिंह, शुभम सिंह, निशांत कुमार, सन्नी कुशवाहा, राणा सिंह, जितेंद्र जैन, वृन्द कुमार और नीरज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *