अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से झारखंड भाजपा में शोक का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश

अर्जुन मुंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से झारखंड भाजपा में शोक का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय समेत पार्टी के कई बड़े नेता पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के पैतृक आवास पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने सायरा मुंडा के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। नेताओं ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के लोगों से मिलकर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना जताई।

Read More : कोडरमा में लगेंगे AI टावर, हाथियों की लोकेशन मिलते ही गांवों में बजेगा अलर्ट

आदित्य साहू बोले- दुख सहने की शक्ति दे भगवान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने सायरा मुंडा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें और शोक में डूबे परिवार को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति और हिम्मत प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी बोले- मां सिर पर हाथ रख दे तो लगता है सब संभल जाएगा

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सायरा मुंडा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। उम्र कितनी भी हो जाए, मां सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब संभल जाएगा। बाबूलाल मरांडी ने सायरा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और अर्जुन मुंडा समेत पूरे परिवार को इस मुश्किल वक्त में दुख सहने की हिम्मत देने की प्रार्थना की। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की।

भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भी जताया दुख

सायरा मुंडा के निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी और यदुनाथ पाण्डेय ने भी दुख जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा ने भी श्रद्धांजलि दी।

वहीं, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव और शालिनी बैसखियार ने भी शोक जताया। प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी समेत पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि इस दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत और संबल मिले।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *