मजदूर नेता स्वर्गीय आनंदी सिंह की पुण्यतिथि पर मजदूरों ने दी श्रद्धांजलि

रांची: मजदूरों के हक-अधिकार एवं उन्हें संगठित करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले मजदूर नेता स्वर्गीय आनंदी सिंह जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजधानी के पंडरा बाजार प्रांगण में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आनंदी सिंह

आनंदी सिंह की पुण्यतिथि

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  मजदूरों के हक-अधिकार एवं उन्हें संगठित करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले मजदूर नेता स्वर्गीय आनंदी सिंह जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजधानी के पंडरा बाजार प्रांगण में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

आनंदी सिंह  का जीवन मजदूरों के सम्मान, अधिकार और संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल

कार्यक्रम में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने स्वर्गीय आनंदी सिंह  के जीवन संघर्ष, मजदूरों को संगठित करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका तथा श्रमिकों के हित में उनके अतुलनीय योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आनंदी सिंह  का जीवन मजदूरों के सम्मान, अधिकार और संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। मजदूरों के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित मजदूर साथियों ने स्वर्गीय आनंदी सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा में उपस्थित सभी श्रमिकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा मजदूरों की एकता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को निरंतर मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वर्गीय आनंदी सिंह का संघर्ष और मजदूरों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
बलि राय ,महेंद्र यादव ,विजय यादव ,मनोज पासवान , मिर्चाई व्यास,रविंद्र राय,त्रिशूल ,मीना तिर्की,प्रमिला लिंडा,सविता कुजूर,इतवारी उरांव,कविता टोप्पो,परमानंद राय ,सोली पासवान ,गौरी शंकर राय ,सोहन शर्मा ,देवेंद्र पासवान ,राम माया चन्द्रवंशी ,बटोही चौधरी,सहित अन्य श्रमिक साथी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *