रांची : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को झारखंड जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रभारी बनने पर झारखंड जदयू के नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने रामसेवक सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। वहीं, विधायक सरयू राय ने भी उन्हें झारखंड जदयू का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी।
Read More : वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर खूंटी कांग्रेस ने बनाई रणनीति
कई नेताओं ने दी बधाई
रामसेवक सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मंत्री राजा पीटर और सुधा चौधरी ने भी शुभकामनाएं दीं। इनके अलावा प्रदेश जदयू नेता डॉ. आफताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, सागर कुमार, भगवान सिंह, निर्मल सिंह, पिंटू सिंह, रेणु पन्नीकर, अखिलेश राय, मनोज सिन्हा और उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने उन्हें बधाई दी। यह जानकारी प्रदेश जदयू के प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।





