टाटा पावर रिन्यूएबल की क्षमता 12.1 गीगावाट पहुंची, औसा परियोजना शुरू

पूर्वी सिंहभूम : टाटा पावर की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में 100.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इस परियोजना से उत्पादित अक्षय ऊर्जा की आपूर्ति टाटा पावर

टाटा पावर

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : टाटा पावर की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में 100.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इस परियोजना से उत्पादित अक्षय ऊर्जा की आपूर्ति टाटा पावर मुंबई डिस्ट्रीब्यूशन (टीपीसी-डी) को की जाएगी। सोमवार को टाटा स्टील की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परियोजना से हर साल करीब 308 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली पैदा होने की उम्मीद है। इससे मुंबई क्षेत्र में स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा की उपलब्धता मजबूत होगी।

Read More : रांची के होटवार जेल में लगी अदालत, 16 बंदियों के मामले रखे गए

28 पवन टर्बाइन से होगा बिजली उत्पादन

औसा परियोजना में 28 हॉरिजॉन्टल एक्सिस विंड टर्बाइन जेनरेटर लगाए गए हैं। प्रत्येक टर्बाइन एसजी 3.6-145 मॉडल का है, जिसे बेहतर दक्षता के साथ पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया है। परियोजना से होने वाले वार्षिक उत्पादन के माध्यम से हर साल करीब 2.52 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। इससे टीपीआरईएल की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ने के साथ कम कार्बन वाली ऊर्जा व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

तकनीकी चुनौती के बावजूद तय समय पर पूरा हुआ काम

परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान ग्रिड कनेक्टिविटी योजना में बदलाव के कारण बड़ी तकनीकी चुनौती सामने आई। शुरुआती योजना में एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) लाइन के लिए भूमिगत केबल का प्रावधान था। बाद में इसे बदलकर मोनोपोल आधारित व्यवस्था कर दिया गया। परियोजना के बीच में हुए इस बदलाव से डिजाइन, खरीद और निर्माण से जुड़ी कई जटिलताएं पैदा हुईं। इसके बावजूद टीपीआरईएल की विंड प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन डिवीजन की टीम ने संशोधित व्यवस्था को सफलतापूर्वक परियोजना में शामिल किया और निर्धारित समयसीमा पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। यह डिवीजन की ओर से किया गया पहला मोनोपोल ईएचवी लाइन इंस्टॉलेशन भी है।

12.1 गीगावाट हुई टीपीआरईएल की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता

औसा परियोजना के चालू होने के साथ टीपीआरईएल की कुल अक्षय ऊर्जा यूटिलिटी क्षमता बढ़कर 12.1 गीगावाट हो गई है। इसमें 7.3 गीगावाट क्षमता चालू है। इसमें 5.9 गीगावाट सौर ऊर्जा और 1.4 गीगावाट पवन ऊर्जा शामिल है। इसके अलावा 4.8 गीगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माण और क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.