रांची: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एसोसिएशन की झारखंड शाखा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा पुलिस महानिदेशक के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पुलिस अधिकारियों को राजनीति से दूर रखने की अपील
एसोसिएशन के अनुसार, इस तरह की टिप्पणियों से संपूर्ण पुलिस बल के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और साथ ही संस्थान की गरिमा भी प्रभावित होती है। एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि वे राज्य के पुलिस प्रमुख और पुलिस विभाग की मुखिया के विरुद्ध ऐसी टिप्पणियां करने से परहेज करें।






