सीएम हेमंत ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, बोले- भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें नमन

बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें नमन किया। इस दौरान उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बिरसा मुंडा का संघर्ष पूरे देश के लिए प्रेरणा : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूरे देश, खासकर आदिवासी समाज और झारखंड के लोगों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व रखता है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अपने साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को नई दिशा और प्रेरणा दी।

उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन और बलिदान आज भी लोगों को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है।

बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

हेमंत सोरेन ने कहा कि धरती आबा के सपनों और आदर्शों के अनुरूप झारखंड को समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्राकृतिक संसाधन झारखंड की विशिष्ट पहचान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सांस्कृतिक विरासतों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना जरूरी है। इसके साथ ही गरीब, वंचित, आदिवासी और मूलवासी समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

also read : जिस ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर बसा डाल्टनगंज, उसी के परिवार की अगली पीढ़ी पहुंची झारखंड, पलामू किला और नेतरहाट का किया भ्रमण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.