भोपाल: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माता श्रद्धेय काशीबाई जी के निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान श्री सेठ ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना करते हुए कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव स्मरणीय रहेंगे।
संजय सेठ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल शोकाकुल परिवार को प्रदान करें।
also read : संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का आरोप, हाईकोर्ट से हलका कर्मी को नहीं मिली राहत


