डोरंडा में मां काली के दरबार पहुंचे रांची DC मंजूनाथ, की सुख-समृद्धि की कामना

रांची : जिला दण्डाधिकारी सह DC मंजूनाथ भजन्त्री बुधवार को डोरंडा स्थित मां काली पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन

DC मंजूनाथ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जिला दण्डाधिकारी सह DC मंजूनाथ भजन्त्री बुधवार को डोरंडा स्थित मां काली पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन की ओर से किए गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन के सहयोग और बेहतर समन्वय से काली पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में हो रहा है।

Read More : निशा भगत केस में पुलिस जांच पर रोक लगाने की मांग, आयोग को पत्र

DC ने की जिलेवासियों की खुशहाली की कामना

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी लोगों को काली पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पूजा समिति के सदस्यों ने काली पूजा के सफल आयोजन में जिला प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 627/2026 में यह जानकारी दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *