रामगढ़ : अरगड्डा एरिया के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार को CCL के बेस्ट जनरल मैनेजर (GM) अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की ओर से सम्मानित किया गया। बुधवार को अरगड्डा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय स्थित GM कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह अवार्ड उन्हें कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर कोल इंडिया के चेयरमैन की ओर से प्रदान किया गया था। इसी खुशी में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन, अरगड्डा एरिया ने महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार को सम्मानित किया।
Read More : रांची के छठ घाटों का DC ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
जन्मेजय सिंह ने क्या कहा?
इस मौके पर कोयला मजदूर यूनियन (HMS) के एरिया सचिव जन्मेजय सिंह ने कहा कि सत्यजीत कुमार ने कठिन परिस्थितियों में अरगड्डा एरिया के महाप्रबंधक का पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के कठिन परिश्रम और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण विषम परिस्थितियों में भी कोयले का उत्पादन जारी है। अरगड्डा एरिया अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इन लोगों ने किया सम्मानित
सम्मान समारोह में यूनियन के एरिया अध्यक्ष निकेश प्रताप सिंह, माइनिंग सरदार, डंपर ऑपरेटर अजय उरांव, राजेंद्र, पूरन महतो, चितरंजन कुमार, सुबीर झा और उदय नारायण सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार को सम्मानित कर बधाई दी।


