पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली : देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के

जगदीप धनखड़
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, गिरने के बाद वह कुछ मिनटों तक होश में नहीं आए। इस घटना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Read More : अदाणी ग्रुप की अगली पीढ़ी तैयार, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

AIIMS के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार धनखड़ के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर वाहन से घर लेकर पहुंचे। इसके बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की और जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस से AIIMS ले जाने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, 75 वर्षीय धनखड़ को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी विस्तृत चिकित्सकीय जांच और उपचार किया जा रहा है। इससे पहले भी पिछले साल उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उस दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया था।

कैसा रहा जगदीप धनखड़ का सियासी सफर?

जगदीप धनखड़ ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अहम भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 1989 से 1991 तक 9वीं लोकसभा में जनता दल के सदस्य के रूप में राजस्थान के झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1991 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसी साल उन्होंने अजमेर लोकसभा सीट से आम चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1993 से 1998 तक वह राजस्थान की किशनगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहे और 10वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 1998 में उन्होंने झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार वह तीसरे स्थान पर रहे।

बीजेपी में शामिल होने के बाद मिली अहम जिम्मेदारियां

वर्ष 2003 में जगदीप धनखड़ बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने 2008 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी की चुनाव अभियान समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। 2016 में उन्होंने बीजेपी के कानूनी और विधायी मामलों के विभाग की अध्यक्षता की। इसके बाद जुलाई 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के साथ उनके राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव लगातार सुर्खियों में रहे। इस दौरान धनखड़ राष्ट्रीय राजनीति में भी चर्चा का प्रमुख चेहरा बन गए।

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे धनखड़

जुलाई 2022 में एनडीए गठबंधन ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद वह देश के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति बने। हालांकि, उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जुलाई 2025 में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *