रांची : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व को लेकर रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने की। बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेन रोड, रांची मोटर्स पार्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों और सिख सेवक जत्था के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले गुरुपर्व लंगर की तैयारियों पर चर्चा की गई और अलग-अलग सेवाओं की जिम्मेदारी तय की गई।
Read More : अदाणी ग्रुप की अगली पीढ़ी तैयार, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
किसे सौंपी गई लंगर की जिम्मेदारी?
बैठक में लंगर के लिए राशन की व्यवस्था करने की सेवा रांची मोटर्स पार्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों को सौंपी गई। वहीं, लंगर तैयार करने की जिम्मेदारी सिख सेवक जत्था को दी गई। बैठक में परमजीत सिंह भसीन, जातिन्दर पाल सिंह भसीन, रविंदर सिंह चढ़ा, सुरिंदरपाल सिंह पाली, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, रंजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सराबजीत सिंह, गुरमित्त सिंह, त्रिलोचन सिंह, गगनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मंजीत सिंह और जसविंदर सिंह बग्गा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


