एअर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, CISF ने शुरू की जांच

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के एक टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही

एअर इंडिया
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के एक टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बताया जा रहा है कि विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान टॉयलेट के शीशे पर लिखा धमकी भरा संदेश सामने आया। पायलट ने बिना देर किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी।

Read More : निशा भगत मामले में CBI जांच पर झुकी सरकार : आदित्य साहू

टॉयलेट के शीशे पर मिला धमकी भरा संदेश

विमान में धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। विमान को नियमित प्रक्रिया के तहत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां उसकी गहन तलाशी शुरू की गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा कर्मियों ने विमान के अंदर जांच अभियान चलाया। सुरक्षा कर्मी विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

CISF और सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुट गईं कि विमान में किसी तरह का खतरा मौजूद न हो। विमान की पूरी तलाशी ली जा रही है। इस दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी अलर्ट पर रखी गई। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विमान के टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है। जांच के तहत एयरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां विमान की तलाशी लेने और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *