रांची : झारखंड कैडर के आईपीएस को विदेश मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर जाने का अवसर है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा झारखंड सरकार को एक पत्र लिखा गया है। लिखे हुए पत्र में कहा गया हैं कि विदेश मंत्रालय में पे मैट्रिक्स के लेवल-13 के तहत निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
also read :धनबाद के कतरास में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान
अब योग्य और इच्छुक आईपीएस अधिकारी 27 नवंबर 2026 तक अपने नामांकन भेज सकते हैं। इससे पहले गृह मंत्रालय ने 21 सितंबर को पत्र जारी कर योग्य आईपीएस अधिकारियों से इस पद के लिए नाम मांगे थे। अब इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 27 नवंबर कर दिया गया है। मंत्रालय ने यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समय पर योग्य अधिकारियों के आवेदन गृह मंत्रालय को प्राप्त हो सकें।


