धनबाद के कतरास में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान

धनबाद : धनबाद के कतरास में मंगलवार की रात एक हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। स्वास्तिक सिनेमा रोड पर स्थित दुकान में आग लगते ही देखते-देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि दुकान में रखा हार्डवेयर, टाइल्स और बाकी सारा सामान धू-धू कर

कतरास
आग में दुकान जलकर राख

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद के कतरास में मंगलवार की रात एक हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। स्वास्तिक सिनेमा रोड पर स्थित दुकान में आग लगते ही देखते-देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि दुकान में रखा हार्डवेयर, टाइल्स और बाकी सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दिनेश भगत का कहना है कि इस आगलगी में करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि असली वजह का अभी तक आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट बोला- ‘कुछ भी काम नहीं कर रहा था’

दुकान बंद कर घर पहुंचे थे दुकानदार, तभी मिली आग की सूचना

घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। दुकानदार दिनेश भगत दुकान बंद कर घर पहुंच चुके थे। इसी दौरान उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।

दो घंटे बाद पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

आग की सूचना मिलने के बाद कतरास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, धनबाद से दमकल की दो गाड़ियां भी रवाना की गईं। हालांकि, आग लगने के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच सकी। इसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। दमकल की गाड़ियों का पानी खत्म होने पर स्थानीय विधायक की ओर से पानी के टैंकर भी मंगवाए गए। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा हार्डवेयर और टाइल्स समेत पूरा सामान जलकर बर्बाद हो गया। अपनी आंखों के सामने वर्षों की मेहनत की कमाई को राख होते देख दुकानदार दिनेश भगत भावुक हो गए। घटना के बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

विधायक शत्रुघ्न महतो ने उठाए दमकल व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाघमारा क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है, लेकिन इतने बड़े इलाके में दमकल विभाग का अपना कार्यालय नहीं है। विधायक के मुताबिक, क्षेत्र में कहीं आग लगने पर लोगों को धनबाद मुख्यालय से दमकल की गाड़ियों के पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। धनबाद से घटनास्थल तक पहुंचने में दमकल वाहनों को करीब 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में दमकल की गाड़ियों के पहुंचने में लगने वाला समय आग से होने वाले नुकसान को और बढ़ा सकता है। विधायक ने बाघमारा क्षेत्र में दमकल केंद्र स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

फिलहाल हार्डवेयर दुकान में आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती आशंका इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। इस घटना में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान दुकानदार ने लगाया है। आग ने दुकान में रखे सामान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *