छठ पर टाटानगर से छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और टाइमिंग

रांची : छठ महापर्व के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने टाटानगर और छपरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08185/08186 टाटा-छपरा-टाटा स्पेशल ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) सेवा

स्पेशल ट्रेन
सांकेतिक तस्वीर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छठ महापर्व के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने टाटानगर और छपरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08185/08186 टाटा-छपरा-टाटा स्पेशल ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) सेवा के तहत पूजा स्पेशल के रूप में चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे के लिए किया जाएगा। रेलवे की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08185 टाटा-छपरा स्पेशल 12 नवंबर (गुरुवार) और 17 नवंबर (मंगलवार) को टाटानगर से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08186 छपरा-टाटानगर स्पेशल 13 नवंबर (शुक्रवार) और 18 नवंबर (बुधवार) को छपरा से चलेगी।

Read More : CCL प्रबंधन से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की वार्ता, 17 मांगों पर चर्चा

जानें टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

टाटानगर से यह ट्रेन शाम 6:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से ट्रेन दोपहर 12:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा, गया, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

इन यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा

छठ के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन काफी उपयोगी होगी। त्योहार के समय टाटानगर, आदित्यपुर, चांडिल और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बिहार के विभिन्न जिलों में अपने घर लौटते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। टाटानगर से छपरा जाने वाले यात्रियों को रास्ते के प्रमुख स्टेशनों से भी ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी।

18 कोच की आईसीएफ रेक से होगा परिचालन

रेलवे ने इस विशेष ट्रेन के लिए 15 जीएससीएन, एक एसीसीडब्ल्यू और दो एसएलआरडी कोच वाली आईसीएफ रेक निर्धारित की है। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव छपरा में किया जाएगा। वहीं, क्रू और गार्ड की व्यवस्था संबंधित मंडलों के समन्वय से होगी। रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित ठहराव के अलावा पानी और अन्य परिचालन सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि छठ के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *